फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tappebaji of 25 thousand

बैंक अफसर बनकर बुजुर्ग से 25 हजार रुपये छीना

Mon, 21 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
tappebaji of 25 thousand
बैंक अफसर बनकर बुजुर्ग से 25 हजार रुपये छीना
विज्ञापन

- पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के पास हुई टप्पेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रगड़गंज। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एक टप्पेबाज ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग से 25 हजार रुपये छीन लिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन टप्पेबाज हाथ नहीं लगा।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी रमायन शर्मा सोमवार को करीब चार बजे समउर कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। अभी वह बंगला टोला व बिहार बुजुर्ग गांव के बीच स्थित एक निजी विद्यालय के सामने पहुंचे थे कि एक बाइक सवार युवक पहुंचा और रमायन शर्मा को रोकते हुए खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनसे रुपये मांगा।
विज्ञापन

टप्पेबाज ने बताया कि बैंक में गिनते वक्त अधिक रुपया दे दिया गया है। बैंक कर्मी होने के चलते भरोसा कर रमायन जेब से निकालकर रुपया गिनना शुरू कर दिए। इस दौरान टप्पेबाज झपट्टा मारकर रुपये छीन लिया और बाइक से भाग निकला। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर काफी लोग जुट गये। समउर पुलिस चौकी पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार का कहना है कि पीड़ित के आरोप के आधार पर पुलिस ने बैंक पहुंचे और दो लोगों से पूछताछ की। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed