फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tamkuhiraj MLA met Nitin Gadkari for flyover

Kushinagar News: फ्लाईओवर के लिए नितिन गडकरी से मिले तमकुहीराज विधायक

Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tamkuhiraj MLA met Nitin Gadkari for flyover
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्रक सौंपते  विधायक। स्रोत-सोशल मीडिया 
तमकुहीराज। हाईवे पर लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को कम करने के लिए तमकुहीराज विधायक ने प्रयास शुरू किए है। विधायक ने हाईवे स्थित डेंजर जोन के रूप में चिन्हित दो स्थानों पर फ्लाई ओवर, अंडरपास के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्रक सौंपकर निर्माण की मांग की है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार व लबनिया चौराहा डेंजर जोन के रूप में पीडबल्यूडी की ओर से वर्षों से चिन्हित है। इन दोनों स्थानों पर लोग के हमेशा आवागमन व सड़क पार करने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। विधायक डॉ. असीम कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हाईवे स्थित लतवा बाजार व लबनिया चौराहे पर फ्लाईओवर, अंडरपास के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार शाम केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed