फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tamkuhiraj and Fazilnagar teams in next round

Kushinagar News: तमकुहीराज और फाजिलनगर की टीमें अगले दौर में

Mon, 08 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tamkuhiraj and Fazilnagar teams in next round
तमकुहीराज कस्बे में आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार।
तमकुहीराज। कस्बा के रामलीला मैदान में तमकुही प्रीमियर लीग टीपीएल 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रविवार को चार टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें तमकुहीरोड व फाजिलनगर और तमकुहीराज व तुर्कपट्टी की टीम आमने-सामने रहीं। इसमें फाजिलनगर और तमकुहीराज की टीम मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश की।
विज्ञापन

तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सबसे पहले तमकुहीरोड की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। फाजिलनगर की टीम ने निर्धारित ओवर में 137 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में उतरी तमकुहीरोड की टीम 13वें ओवर में 120 रन ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। दूसरा मैच सूर्या क्रिकेट क्लब तमकुहीराज और तुर्कपट्टी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर तमकुहीराज की टीम ने पहले फील्डिंग चुना और तुर्कपट्टी की टीम को निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन बनाया। इसके जवाब में उतरी तमकुहीराज की टीम नौवें ओवर में चार विकेट पर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जेपी गुप्ता, अरशद रजा, मनोहर कुमार, उपेंद्र चौहान, जुनेद आलम, मगन शुक्ला, मोहम्मद अली, असगर अली, रमेश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, अजय सिंह पटेल, अरुण रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed