{"_id":"6a07884c44eba7c82308e3c8","slug":"taking-a-teenage-girl-to-a-field-a-young-man-raped-her-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-159880-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में बृहस्पतिवार की रात कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। उसके बाद युवक पड़ोस की किशोरी को खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका है। वह अपनी नानी के पास रहती है। किशोरी की नानी ने शुक्रवार शाम आरोपी जीउत चौहान के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो आदि धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीएन राय ने बताया कि आरोपी जीउत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान व चिकित्सीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। संवाद