{"_id":"65302c5066315143740ebb87","slug":"take-care-in-the-changing-weather-otherwise-you-will-fall-prey-to-dengue-and-other-diseases-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6351-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदलते मौसम में रखें ख्याल, नहीं तो आ जाएंगे डेंगू व अन्य बीमारियों की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदलते मौसम में रखें ख्याल, नहीं तो आ जाएंगे डेंगू व अन्य बीमारियों की चपेट में
विज्ञापन
- ओपीडी में ज्यादातर मरीज आ रहे बुखार के, उनमें 70 फीसदी डेंगू से हैं पीड़ित
पडरौना। सोमवार की रात आई आंधी-बारिश के बाद मौसम अचानक बदल गया है। शाम होते ही ठंड लगने लगने लगी है। मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो बुखार के 70 फीसदी मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी है।
वैसे एक महीने से मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगी थी, लेकिन सोमवार की रात आई आंधी-बारिश के बाद मौसम ने लोगों को बीमार बनाना शुरू कर दिया है। रात में घरों से निकलते समय बाइक व अन्य खुले वाहनों में ठंड लग रही है। अगर कोई इसमें लापरवाही बरत रहा है तो बीमारियों की चपेट में आ जा रहा है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, दस्त आदि के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की तादाद अधिक हो गई है। डाॅक्टरों की मानें तो बुखार के मरीजों में 70 फीसदी मरीज जांच में डेंगू के निकल रहे हैं।
डॉक्टर की सलाह
एक महीने से मौसम बदल रहा है। जाड़े ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इधर सोमवार की रात में आई आंधी-बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है। इस मौसम में बीमारियां भी बढ़ गई हैं। इन दिनों डेंगू बुखार ज्यादा फैला है। लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जितने मरीज आ रहे हैं, उनमें 40 फीसदी बुखार के मरीज रह रहे हैं। बीमारियों से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि मच्छरों से बचाव करें। मच्छरदानी लगाएं। घरों के आस-पास सफाई रखें, पानी न एकत्र होने दें।
विज्ञापन
-डॉ. अजय कुमार शुक्ल, फिजिशियन