{"_id":"68ffd0f18dce21203505f893","slug":"take-action-against-hospitals-running-without-registration-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147914-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों पर करें कार्रवाई
Tue, 28 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकत्रियों के भुगतान, गर्भवती माताओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण, मंत्रा पर डाटा फीडिंग, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग और जन्म पंजीकरण आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने जिले में अपंजीकृत 225 अस्पतालों की जानकारी लेते हुए कहा कि इन सभी अस्पतालों को अंतिम मौका देकर उन्हों नोटिस भेजें। नोटिस का जबाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन की व्यवस्था करें। निष्क्रिय आशा हैं उनको भी अंतिम नोटिस देकर कार्यमुक्त करें।
बैठक में सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, संस्थागत प्रसव में सुधार, आउट सोर्स कर्मियों की भर्ती के लिए पोर्टल के माध्यम से एजेंसी का चयन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसूताओं को निशुल्क भोजन के लिए एजेंसी का चयन आदि विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरके शाही आदि मौजूद रहे।