फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Take a pledge to plant trees for environmental protection: Bhante Mahendra

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का लें संकल्प : भंते महेंद्र

Sat, 09 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Take a pledge to plant trees for environmental protection: Bhante Mahendra
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित राहुल शिशु शिक्षा निकेतन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसमें पौधरोपण कर क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के प्रबंधक भंते महेंद्र ने कहा कि पौधरोपण से ही पृथ्वी पर हरियाली फैलाई जा सकती है। वन क्षेत्र बढ़ाने से ही पर्यावरण संरक्षित व साफ-सुथरा होगा। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं की जिम्मेदारी व नैतिक दायित्व मानकर अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। अशोक जैन ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता है। इसलिए लोगों को पौधरोपण करने के अलावा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेने चाहिए। अंत में प्रभारी प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अनुपम पाठक, केडी सिंह, अविनाश सिंह, अनीता मल्ल, नितेश सिंह, करन सिंह, राकेश, प्रणय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed