फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tahrir Badlwane also charged with five days of reconciliation ban in police station

Kushinagar News: थाने में पांच दिन तक सुलह की कवायद, तहरीर बदलवाने का भी आरोप

Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tahrir Badlwane also charged with five days of reconciliation ban in police station
तमकुहीराज। सेवरही नगर पंचायत चुनाव में दुष्कर्म का आरोपी अनूप सोनी ने अपनी पत्नी को सपा से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहा और राजनीति में इसकी पूछ बढ़ गई। आरोपी के कारनामे शुरू से ही चर्चित रहे है। किशोरी से दुष्कर्म का मामला घटना के दूसरे दिन ही थाने पर पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि धन्नासेठ आरोपी की मदद में सेवरही इंस्पेक्टर कूद पड़े और समझौता कराने के लिए पीड़ित पर दबाव डालने लगे। बात नहीं बनी तो तहरीर बदलवाकर छेड़खानी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही तमकुहीराज सीओ सक्रिय हो गए और आरोपी के दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी का डीवीआर को कब्जे में ले लिया। शातिर आरोपी फुटेज पहले ही डिलीट करा चुका था। इसके बाद पुलिस ने सामने वाली आभूषण की दुकान से फुटेज लिया। किशोरी के बयान और साक्ष्य के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। सूत्रों की माने तो जाली नोट कांड और गैंगस्टर रफी खान उर्फ बबलू का आरोपी करीबी है। सीओ इस मामले में नहीं पड़े होते तो आरोपी रुपयों व हनक के दम पर पाक-साफ बच निकलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने बताया कि अनूप सोनी पार्टी में कोई पदाधिकारी नहीं हैं, वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनकी पत्नी नगर पंचायत की पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी है। जो किशोरी दुष्कर्म का आरोप लगा रही है।

11 जनवरी को किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामला भी लोगों के सामने नहीं आ पाता, क्योंकि 15 जनवरी तक मामले को मैनेज का खेल थाने के चाहरदीवारी से लेकर कस्बे के प्रमुख स्थानों तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed