फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Table released for scholarship of students

Kushinagar News: विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए सारिणी जारी

Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Table released for scholarship of students
पडरौना। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया है कि दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन से लेकर वितरण तक समस्त प्रक्रिया के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में स्थित नवीन शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने कि लिए शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना होगा। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं के लिए पाठयक्रम, कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि सूचनाएं अंकित करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि 31 दिसंबर तक है।
विज्ञापन


कक्षा 11-12 के लिए शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या एवं फीस आदि अंकित कर उसकी प्रामाणिकता डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 6 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस आदि का सत्यापन
प्रदेश के अंदर जिला समाज कल्याण अधिकारी के लिए डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 10 जनवरी है। छात्र के रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 जनवरी तक है। छात्र 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फाइनल प्रिंट आउट 17 जनवरी तक निकाल सकते हैं। शिक्षण संस्थान 23 जनवरी तक आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed