फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sutdents awarded by dm

यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Sun, 26 Jun 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
sutdents awarded by dm
जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र में छात्राओं की सम्मानित करते डीएम एस.राजलिंगम व अन्य।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

- जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
- जिलाधिकारी ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर बढ़ाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र पर रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद कुशीनगर को 10वां स्थान तथा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में 32 वां स्थान प्राप्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर और जनपद के सभी प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले छात्रों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने शासन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि वे इन योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं, जन सामान्य को अवगत कराएं जिसका लोग लाभ उठा सकें। अपर जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं पर प्रकाश डाला गया। कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निशुल्क कोचिंग योजना छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न योजनाएं, मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने इंस्पायर अवार्ड, प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, वित्तविहीन संस्था में दो सगी बहनों एक साथ पढ़ने पर एक बालिका के शुल्क की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा किए जाने संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed