फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   suspicious death

किशोर की संदिग्ध मौत, कोरोना जांच करने पहुंची टीम

Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
suspicious death
मणिपुरम वार्ड 17(परसौनी मुकुंदहा) में किशोर की मौत के बाद पहुंची रैपिड रिस्पांस टीम सैंपल लेती।सं? - फोटो : KUSHINAGAR
किशोर की संदिग्ध मौत, कोरोना जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन

- मृतक के परिजनों व पड़ोसियों का टीम ने लिया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-17 मणिपुरम (परसौनी मुकुंदहा) के एक किशोर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम बुधवार की सुबह वार्ड में पहुंची। टीम ने मृतक के परिजनों और पड़ोसियों के कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात में करीब दो बजे वार्ड नंबर-17 मणिपुरम निवासी सूरज प्रसाद (15) पुत्र रामेश्वर प्रसाद की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कोरोना की आशंका को देखते हुए बुधवार को कसया सीएचसी की रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. सावित्री सिंह, एलटी सचितानंद तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार शर्मा, एएनएम मीरा दूबे परसौनी मुकुंदहा पहुंचे। यहां टीम ने कोविड-19 जांच के लिए मृतक के परिजनों सहित वार्ड के 12 लोगों का सैंपल लिया। सैंपल लेने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed