फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   surya prakatya celebration from today

Kushinagar News: सूर्य प्राकट्य उत्सव 29 से 31 जुलाई तक

Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
surya prakatya celebration from today
- आजमगढ़ से तुर्कपट्टी तक होगी कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। पूर्वांचल महोत्सव एवं कुशीनगर महोत्सव के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की मूर्ति का प्राकट्य उत्सव का आयोजन 29 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें देश और विदेश की 109 नदियों के पवित्र जल से भरा कलश 30 जुलाई को तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर पहुंचेगा।

सूर्य मूर्ति नीलम पत्थर की बनी है। यह मूर्ति खोदाई के दौरान 31 जुलाई 1981 को जमीन से निकली थी। भगवान सूर्य की इस मूर्ति के स्थापना दिवस पर सेंटर फॉर सोशल सर्विसेज एंड रूरल डेवलपमेंट, पूर्वांचल महोत्सव एवम् कुशीनगर महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष विनय राय की अगुवाई में सूर्य प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजक विनय राय ने बताया कि 29 जुलाई को आजमगढ़ स्थित चंद्रमा ऋषि के तपोस्थली से इस कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। यहां 29 जुलाई से चलने वाले अखंड रामायण पाठ के पूर्णाहुति के साथ ही 31 जुलाई को भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक होगा। हवन और भंडारे के साथी श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप के मिश्रित विभिन्न नदियों का जल प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed