फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Surya idol appearance festival today, preparations complete

Kushinagar News: सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव आज, तैयारियां पूरी

Fri, 31 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Surya idol appearance festival today, preparations complete
तुर्कपट्टी। पूर्वांचल महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा बृहस्पतिवार को फाजिलनगर और तमकुहीराज क्षेत्र के मठ-मंदिरों में पहुंची। संतों की अगुआई में निकली यात्रा भ्रमण के दौरान जयकारों से क्षेत्र का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

हर साल की तरह सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव एवं जन चेतना यात्रा पांचवें दिन बृहस्पतिवार को यात्रा की शुरुआत तमकुहीराज क्षेत्र के दनियाड़ी से प्रहलाद राय की अगुवाई में हुई। यात्रा गौरहा बाजार, गोपालपुर, तरयासुजान, भूलियां, दोमाठ, झाड़वा, इमिलिया, सेवरही, गौरी श्रीराम, बरवा राजापाकड़, गुरवलिया, दुदही, खन्हवार, कुबेरनाथ, मैनपुर कोट होते हुए कसया स्थित रामजानकारी मठ पहुंची।
विज्ञापन

वहां से शुक्रवार सुबह सपहा, रुदवलिया, बसडीला, छहुं होते सूर्यमंदिर पहुंचेगी। जलाभिषेक के दौरान अनंतानंद सरस्वती, अभिषेक ब्रह्मचारी, शिवजी महाराज, भदंत महेंद्र (महाथेरो), मीरा दीदी, सिद्धनाथ, दीपक डीएसएस, परमहंस आश्रम, गोपाल दास, दिव्य सागर, अर्पित दास, कनकेश्वरी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed