फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Survey Conducted for Mini Stadium in Dudahi

Kushinagar News: दुदही में मिनी स्टेडियम के लिए हुआ सर्वे

Sat, 18 Apr 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Survey Conducted for Mini Stadium in Dudahi
दुदही नगर पंचायत में मिनी स्टेडियम का परिक्षण करते।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
पडरौना। नगर पंचायत दुदही में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए स्थल का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। नगर में चयनित स्थल का भौगोलिक एवं तकनीकी दृष्टि से परीक्षण किया गया। भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, जलनिकासी व्यवस्था तथा भविष्य में विस्तार की संभावनाओं का भी आकलन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने प्रतिवेदन शासन की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि यह महत्वाकांक्षी योजना शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी और निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम के निर्माण से दुदही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबाल/क्रिकेट मैदान, वॉलीबाल कोर्ट, दर्शक दीर्घा तथा अन्य आवश्यक खेल संसाधनों का विकास किया जा सकता है। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजीम आलम ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम बनने से बच्चों और युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा, इस परियोजना से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे दुदही के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed