फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Supply to more than 40 villages stopped due to fault in feeder

Kushinagar News: फीडर में खराबी से 40 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप

Fri, 27 Sep 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Supply to more than 40 villages stopped due to fault in feeder
मंसाछापर। क्षेत्र के मनिकौरा उपकेंद्र में लगे इनकमिंग फीडर में बृहस्पतिवार की शाम को गड़बड़ी आ गई। इस फीडर से जुड़े करीब करीब 40 गांवों के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिक लोड के कारण आए दिन फीडर में गड़बड़ी हो रही है। हालांकि, फीडर की मरम्मत शुरू करवा दी गई है। शाम के समय बिजली आपूर्ति ठप होने से महिलाओं को भोजन बनाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में लगे मंसाछापर फीडर में अचानक शाम 5:30 बजे गड़बड़ी आ गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों को बंद कर दिया गया, जिससे करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंसाछापर फीडर से लंबी दूरी तक आपूर्ति होती है, जिसके कारण आए दिन गड़बड़ी हो जाती है। शाम के समय बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण महिलाओं को भोजन बनाने में दिक्कत होने के साथ बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि गड़बड़ी की जानकारी होते ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन रात करीब सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस संंबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। मरम्मत कार्य शुरू है। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed