फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Supervisor will conduct university examination in BN College

Kushinagar News: पर्यवेक्षक कराएंगे बीएन कॉलेज में विवि परीक्षा

Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Supervisor will conduct university examination in BN College
पडरौना। शहर से सटे जंगल गायघाट में स्थित बद्री नारायण महाविद्यालय में शुक्रवार व शनिवार को शिक्षक और छात्रों में मारपीट के बाद सकुशन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता त्रिपाठी को पत्र भेजकर तीन शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का निर्देश दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मारपीट में घायल छात्र अभिषेक जायसवाल की तबीयत में सुधार है। उसे इमरजेंसी वार्ड से सर्जिकल वार्ड में रविवार को शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

कुलसचिव ने प्राचार्य को भेजे पत्र में कहा है कि शनिवार की दोपहर डीएम उमेश मिश्र से उनकी मोबाइल पर बातचीत हुई थी। डीएम को अवगत कराया गया था कि बद्री नारायण महाविद्यालय जंगल गायघाट में विद्यार्थी व शिक्षकों के बीच मारपीट हो जाने के कारण अन्य छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। इसके चलते आगे की परीक्षा शुचितापूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यूएन पीजी कॉलेज से दो या तीन शिक्षक पर्यवेक्षक बनाकर बद्री नारायण महाविद्यालय में परीक्षा पन्न कराएं। इस संबंध में यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद कुलसचिव के निर्देश का पालन किया गया है। यूएनपीजी कॉलेज के डॉ. संजय सिंह व डॉ. पीयूष को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इनकी देखरेख में ही बद्री नारायण महाविद्यालय में शेष परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। वहीं मारपीट की घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed