{"_id":"6980fb5d9e429ac0d604bfc2","slug":"sunrise-sporting-club-gopalganj-won-5-1-to-reach-the-final-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153961-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सनराइज स्पोर्टिंग क्लब गोपालगंज ने 5-1 से जीत फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सनराइज स्पोर्टिंग क्लब गोपालगंज ने 5-1 से जीत फाइनल में बनाई जगह
Tue, 03 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 48वीं संजय कप आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सनराइज स्पोर्टिंग क्लब गोपालगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसयू फुटबाल क्लब छपरा को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ गोपालगंज की टीम ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली, जहां मंगलवार को उसका सामना मेजबान टीम से होगा।
सोमवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे की रणनीति को परखती रहीं। मध्य पंक्ति में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन गोल के स्पष्ट अवसरों को दोनों ही टीमें भुना नहीं सकीं। परिणामस्वरूप मध्यांतर तक स्कोर शून्य–शून्य रहा। दूसरे हाफ में सनराइज स्पोर्टिंग क्लब गोपालगंज ने पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाया। तेज पासिंग, सटीक मूवमेंट व बेहतर तालमेल के बल पर गोपालगंज के खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाया।
इसका असर यह हुआ कि कुछ ही समय में दनादन पांच गोल दाग दिए गए। छपरा की टीम रक्षात्मक मोर्चे पर बिखरती नजर आई। खेल के अंतिम क्षणों में एसयू फुटबाल क्लब छपरा के एक खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर 5-1 किया, लेकिन तब तक मैच का परिणाम लगभग तय हो चुका था। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुपेश यादव व विशिष्ट अतिथि अजेश गोंड द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। रेफरी की जिम्मेदारी खुर्शेद आलम ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में ज्ञानप्रकाश व प्रभात मिश्र रहे। उद्घोषणा की भूमिका प्रिंस शुक्ल, महमूद अंसारी व सोनू कुमार ने संभाली।