{"_id":"6a232f833c8b0b41b407c190","slug":"sunday-on-cycle-events-will-continue-until-the-14th-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161221-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल ‘संडे ऑन साइकिल’14 तक चलेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल ‘संडे ऑन साइकिल’14 तक चलेंगे कार्यक्रम
Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। फिट इंडिया अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जिले में एक से 14 जून तक विभिन्न जागरूकता एवं साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सात जून (रविवार) को जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य साइकिलिंग को जन-जन तक पहुंचाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।
इसके माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूती मिले।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। यह सबके लिए है।