फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Summer weekly train operation begins

Kushinagar News: ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू

Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Summer weekly train operation begins
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिल्ली के लिए मिली तीसरी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का मंगलवार की रात संचालन शुरू हो गया। यह ट्रेन इस रूट पर 15 फेरा संचालित होगी। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को छपरा और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली इस ट्रेन से लोगों का आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

05305/05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन मंगलवार की रात 23:55 बजे छपरा से चल कर बुधवार की सुबह 02:23 बजे तमकुहीरोड, 02:55 बजे पडरौना और 03:30 बजे कप्तानगंज पहुंची। इसके बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना हो गई। तमकुहीरोड क्षेत्र के व्यापारी नेता मायाशंकर निर्गुणायत, अमरनाथ गुप्ता, शुकदेव रौनियार, राहुल सोनी आदि का कहना है कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ महत्वपूर्ण व्यावसायिक हब भी है। इस रूट पर दिल्ली के लिए ट्रेन अत्यंत जरूरी है। ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू होने पर यात्रियों के साथ क्षेत्रीय व्यापारियों को भी विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed