फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane weighing stopped due to technical fault

Kushinagar News: तकनीकी खराबी से गन्ना की तौल ठप

Wed, 20 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing stopped due to technical fault
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के परसिया स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तकनीकी खराबी के चलते बीते दो दिन से गन्ना तौल नहीं हो रहा है। इसकी वजह से किसान गन्ना लेकर तौल केंद्र के पड़ाव में रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

परसिया गांव में पिपराइच चीनी मिल की तरफ से गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। राजू साहनी, कन्हैया मौर्य, दीपक प्रसाद, नागेंद्र कुमार, राजेंद्र निषाद, धर्मेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि तौल केंद्र पर बीते दिन से तौल नही हो रहा है। इसकी वजह से ठंड के मौसम में पड़ाव में ही रात गुजारना पड़ा है। सोमवार को केंद्र पर एक भी ट्राला नहीं आने से तौल नहीं हुआ, जबकि मंगलवार को तौल कांटा में तकनीकी खराबी होने से तौल नहीं हो सका। इस संबंध में लक्ष्मीगंज स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अंगद वर्मा ने बताया कि किसानों का हित पहली प्राथमिकता है। तकनीकी खराबी को शीघ्र ठीक करवाने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। खराबी सही होते ही गन्ना तौल शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed