{"_id":"66e4c648fe41e25026010034","slug":"sugarcane-research-institute-will-give-11924-quintals-of-seeds-to-12-districts-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123078-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना शोध संस्थान 12 जिलों को देगा 11924 क्विंटल बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना शोध संस्थान 12 जिलों को देगा 11924 क्विंटल बीज
Sat, 14 Sep 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
कसया। गन्ने का उत्पादन एवं चीनी परता में वृद्धि के उद्देश्य से सेवरही गन्ना शोध संस्थान की ओर से 12 जिलों को 11924 क्विंटल बीज (ब्रीडर सीड) का आवंटन किया गया है।
गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शीघ्र पकने वाली चार गन्ना प्रजातियां को.शा. 13235, को.118, को.लख. 14201, यू.पी. 05125 का 9624 क्विंटल और मध्य से पकने वाली चार प्रजातियां को.शा. 9232, 10239, को. से. 8452, 13452 का 2300 क्विंटल दोनों मिलकर 11924 क्विंटल गन्ना बीज का आवंटन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कि देवरिया को 500 क्विंटल, कुशीनगर 2500 क्विंटल, मऊ को 450 क्विंटल, बलिया को 200 क्विंटल, आजमगढ़ को 800 क्विंटल, गोरखपुर को 1490 क्विंटल, बस्ती को 1941 क्विंटल, महाराजगंज को 1190 क्विंटल, सिद्धार्थनगर को 150 क्विंटल, गोंडा को 688 क्विंटल, बलरामपुर को 640 क्विंटल, बहराइच को 1375 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ है। उन्होंने किसानों से अपने खेत के अनुसार ही गन्ना प्रजातियों के चयन की अपील की।
विज्ञापन
सेवरही गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष सिंह ने बताया कि गन्ना विकास विभाग की संस्तुति के आधार पर पूर्व की भांति गन्ना बीज का वितरण किया जाएगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ केपी सिंह ने बताया कि रोगग्रस्त होने के कारण को. 238 गन्ना प्रजाति का आवंटन नहीं हुआ है। को. 15023 प्रजाति अभी स्वीकृत नहीं है। कीट व रोग की जानकारी के लिए अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। बीज संवर्धन केंद्र लक्ष्मीपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. विनय मिश्रा ने बताया कि 1784 क्विंटल गन्ना बीज का आवंटन हुआ है। ओम प्रकाश गुप्ता ने लक्ष्मीपुर सेवरही गन्ना शोध संस्थान प्रक्षेत्र का भ्रमण कर प्रजातियों को देखा।