फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane production will decrease by 25%

Kushinagar News: 25% तक घटेगा गन्ना उत्पादन

Mon, 06 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane production will decrease by 25%
कसया। तीन व चार अक्टूबर को तेज हवा के साथ 115 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे गन्ने की फसल गिर गई। जिले में 2 लाख 10 हजार किसानों ने गन्ने की खेती की है। इस प्राकृतिक घटना से किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान हुआ है। उक्त बातें गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने चीनी मिल परिक्षेत्र ढाढ़ा, रामकोला, सेवरहीं, खड्डा के भ्रमण के उपरांत ग्राम बकनहा शिव मंदिर के परिसर में किसानों के चौपाल में कही।
विज्ञापन

पूर्व सहायक निदेशक ने किस चीनी मिल क्षेत्र में कुल कितनी वर्षा हुई, इसकी जानकारी के लिए चीनी मिलों के विभागाध्यक्ष गन्ना से बातचीत की। खड्डा चीनी मिल के सुधीर कुमार ने बताया 220 मिलीमीटर वर्षा हुई है। रामकोला के इंद्र कुमार शर्मा ने बताया 107 मिमी, ढाढ़ा के रविंद्र कुमार सिंह ने बताया 112 मिली मीटर तथा सेवरहीं मिल के पीएन शाही ने बताया 300 मिलीमीटर सर्वाधिक वर्षा हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्रुति ने बताया दो दिनों में कुल 115 मिली मीटर वर्षा हुई है, वर्षा होने की और संभावना है। बकनहां गांव के शिव मंदिर परिसर में चौपाल में बैठे किसान जंटू कुशवाहा, बृज नारायण यादव, आत्मा गुप्ता, सुशील कुशवाहा, राम प्रवेश गुप्ता ने अपने गन्ने का खेत दिखाया। उप गन्नाआयुक्त देवरिया एपी सिंह ने गिरा गन्ना देखकर दुख व्यक्त किया। पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ने की 20 से 25% उपज निश्चित घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed