फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sugarcane developement meeting

गन्ने की खेती लाभप्रद बनाएं : डीके शर्मा

Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
sugarcane developement meeting
गन्ने की खेती लाभप्रद बनाएं : डीके शर्मा
विज्ञापन

वसंतकालीन गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के शहीद भगत सिंह नगर वार्ड (खेदनी) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को वसंतकालीन गन्ना विकास गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के गुर बताए गए।
न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा की तरफ से आयोजित इस गोष्ठी में बिरला ग्रुप के निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती कर दोगुना लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए किसान बीज के चयन में भी सतर्कता बरतें। सहफसली खेती कर दोहरा लाभ लिया जा सकता है। महाप्रबंधक गन्ना मनोज कुमार विश्नोई ने कहा कि गन्ने की नर्सरी एक साल पूर्व लगा लें। इसकी सही से देखभाल करें। यह बीज अगले तीन साल तक बोया जा सकता है। किसान सामूहिक रूप से काम करें तो फसल सुरक्षा बढ़ेगी। गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से करने पर कई लाभ मिलते हैं। अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि फसलों के सही पोषण से पैदावार बढ़ेगी। अध्यक्षता गोवर्द्धन प्रसाद गोंड़ व संचालन वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने किया। आभार जनार्दन सिंह ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ गन्ना अधिकारी पीयूष राव, पारसनाथ पांडेय, कलामुद्दीन, रामानंद, अशोक सिंह, शिवपूजन दुबे, अवधेश सिंह, केदारनाथ यादव, विश्वनाथ ठाकुर, छोटेलाल सिंह, मौलवी अंसारी, हरिश्चन्द्र कुशवाहा, रामनगीना कुशवाहा, रिंकू सिंह, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed