{"_id":"64e8f5000aa9ebf7f3018406","slug":"sugarcane-crop-fell-down-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3589-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश व हवा से गिरी गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश व हवा से गिरी गन्ने की फसल
Sat, 26 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
पडरौना। उजारनाथ क्षेत्र में बीते चार दिन से हल्की हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे धान की फसल को संजीवनी तो मिली लेकिन गन्ने की फसल गिर गई है। इससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं।
क्षेत्र के किसान मानसून आने से पहले तेज धूप से परेशान थे। खेतों की नमी सूखने लगी थी। इससे फसल को नुकसान पहुंचने लगा था। बीते चार दिनों से हो रही बारिश से धान समेत सभी तरह की फसल को लाभ हुआ है, लेकिन सोमवार की रात हवा के साथ हुई बारिश से खेत में लगे गन्ने की फसल गिर गई है।
अरविंद राय, रामानंद राय, सुरेंद्र शुक्ला, रफिक अली, विभूति गुप्ता, राजन राय, अनिल राय, विनय श्रीवास्तव, बाबूराम आदि ने बताया कि गन्ने की फसल गिरने के बाद गन्ना को उठाने पर उसकी जड़ टूट जा रही है। यदि उसे छोड़ दिया जाए तो अंदर से खोखला हो जाएगा, जिससे वजन कम होगा। इससे किसानों को नुकसान होगा। जमीन पर गन्ना गिरने से चूहों का प्रकोप भी बढ़ जाएगा।