फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugar mill auction banned till April, farmers will be paid

Kushinagar News: चीनी मिल की नीलामी पर अप्रैल तक लगी रोक, किसानों का होगा भुगतान

Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill auction banned till April, farmers will be paid
कप्तानगंज। किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान करने का पक्ष देने पर हाईकोर्ट ने अप्रैल माह तक नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए प्रशासन चीनी मिल की चल और अचल संपत्ति नीलाम करने का निर्णय लिया था, क्योंकि बंद पड़ी चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही थी। कप्तानगंज चीनी मिल किसानों की ओर से बेचे गए गन्ना का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण बंद हो गई थी। इसके लिए किसानों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा था। प्रशासन ने किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए चीनी मिल की चल और अचल संपत्ति को बेचने का निर्णय लिया। चीनी मिल मालिक ने हाईकोर्ट इलाहाबाद का दरवाजा खट खटाया और किसानों को अप्रैल तक तीन किश्तों में भुगतान करने का समय मांगा। भुगतान करने की चीनी मिल की ओर से तैयार की गई प्लानिंग भी हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई। हाईकोर्ट ने चीनी मिल की नीलामी पर रोक लगाते हुए अप्रैल तक समय देने का आदेश दिया है। फरवरी माह में करीब सात करोड़ रुपये, 11 करोड़ रुपये मार्च माह में और बाकी रुपये का भुगतान अप्रैल माह तक किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि अप्रैल माह तक किसानों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करते हुए अगली पेराई सत्र में चीनी मिल चलाई जाएगी, क्योंकि किसानों की खुशहाली चीनी मिल मालिक की खुशहाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed