{"_id":"66dcd991d0f51bf15603e617","slug":"sugar-did-not-reach-the-shops-farmers-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122792-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानों पर नहीं पहुंची चीनी, कोटेदार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानों पर नहीं पहुंची चीनी, कोटेदार चिंतित
Sun, 08 Sep 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। अंत्योदय राशन कार्डधारकों में रविवार को चीनी वितरण करना है, लेकिन सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर चीनी नहीं पहुंची है। इसको लेकर क्षेत्र के कोटेदार चिंतित हैं।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तमकुही और दुदही ब्लाॅक के सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर अभी तक चीनी नहीं पहुंची है। रविवार से अंत्योदय कार्डधारकों में सितंबर का राशन वितरण के दौरान चीनी भी दी जानी है। जिला प्रशासन की तरफ से कोटेदारों को राशन वितरण करने का निर्देश भी जारी किया जा चुका है। लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से दुकानों तक चीनी नहीं पहुंची है। इससे कोटेदारों को अंत्योदय कार्डधारकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार से राशन वितरण शुरू करा दिया जाएगा। दुदही व तमकुही ब्लाॅक के सरकारी गले की दुकानों पर चीनी पहुंचने में देरी हुई है। एक दो दिन में चीनी पहुंचने की संभावना है। इन ब्लाॅक के अंत्योदय कार्डधारकों को दो से तीन दिन बाद गल्ले के साथ चीनी दी जाएगी। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को रविवार से ही सुचारू रूप से राशन मिलेगा।