फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Suddenly the condition of three children deteriorated, uproar in the hospital

अचानक तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the condition of three children deteriorated, uproar in the hospital
अचानक तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

पडरौना। जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती कराए गए तीन बच्चों की शुक्रवार की रात हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे वार्ड में तैनात चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बात बढ़ते देख तीनों बच्चों को तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसके बाद धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार होने पर परिजन राहत की सांस ली।
इन दिनों वायरल फीवर का प्रभाव ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती बच्चों को ड्यूटी पर तैनात नर्स ने रात के लगभग नौ बजे इंजेक्शन लगाया, जिसके करीब दो घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन शोर मचाने लगे। परिजन इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ से नोकझोंक भी हुई। इसकी जानकारी होने पर सीएमएस पहुंचे। उन तीनों बच्चों को आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कराया गया। कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार होने पर चाइल्ड वार्ड भेजा गया। बच्चों को सकुशल देखकर उनके परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि इन दिन वायरल फीवर के बच्चे चाइल्ड वार्ड में भर्ती हैं। रात में स्टाफ नर्स ने उन्हें इंजेक्शन लगाया था, जिसके लगभग दो घंटे बाद तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत ठीक हुई। उन्होंने बताया कि उन बच्चों को इंजेक्शन रिएक्शन कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed