{"_id":"660a1b33cea36a09090ab099","slug":"successful-participants-of-talent-search-examination-will-be-rewarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114823-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरस्कृत होंगे प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरस्कृत होंगे प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल प्रतिभागी
Mon, 01 Apr 2024 07:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। स्वर्गीय बीके सिंह सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागी 19 अप्रैल को पुरस्कृत किए जाएंगे। इस परीक्षा में 697 विद्यार्थी शामिल हुए थे। बेहतर अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन समिति के अजय शुक्ल ने कहा कि संस्थान की तरफ से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को उभारने व प्रोत्साहन देने के लिए से जूनियर, हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए तीन स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा, जौरा इंटर काॅलेज जौरा बाजार, जनता इंटर कालेज सोहंग, नथुनी सिंह जूनियर हाईस्कूल फाजिलनगर, नवजीवन इंटर काॅलेज पटहेरवा और फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज तमकुही के 697 छात्रा-छात्राएं शामिल हुए। इसमें तीनों वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमश: लैपटाप, स्मार्ट फोन और टेबल फैन देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान राकेश सिंह, डाॅ. संजय गुप्ता, जीतेंद्र कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, अब्बास अंसारी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।