फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Successful participants in Rangoli competition were rewarded

Kushinagar News: रंगोली प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Successful participants in Rangoli competition were rewarded
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय रंगोली, सुलेख, निबंध, पोस्टर और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सफल प्रतिभागियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के सुलेख में हनुमान इंटर कॉलेज की अनन्या तिवारी ने प्रथम, नेहरू इंटर काॅलेज सेमरी सुकरौली की प्रियांसी चौहान ने प्रथम व निबंध में मुस्कान खातून ने प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवा महादेव की काजल कुशवाहा ने प्रथम, स्लोगन में छितौनी इंटर कॉलेज की नेहा गुप्त ने प्रथम, रंगोली में नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली की अनमोल गुप्ता और वाल पेंटिंग में हनुमान इंटर कॉलेज की अनुष्का दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को डीसी माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय और प्रबंधक मनोज शर्मा ने पुरस्कृत किया। आयोजक प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने बताया कि सफल सभी प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में हनुमान इंटर काॅलेज पडरौना, नेहरू इंटर काॅलेज सुकरौली, राजकीय इंटर काॅलेज पडरौना, नवल एकेडमी कसया, छितौनी इंटर काॅलेज छितौनी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक बरवा महादेवा समेत अन्य विद्यालयों के शामिल प्रतिभागियों ने सुलेख, निबंध, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, वाल पेंटिंग और क्राफ्ट आदि की प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान नवनीत मिश्र, सचिन मद्धेशिया, राकेश त्रिपाठी, अमित राव, हरिकेश, जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed