फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Subramaniam Bharati's birth anniversary celebrated as Indian language festival

Kushinagar News: भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई सुब्रमण्यम भारती की जयंती

Wed, 13 Dec 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Subramaniam Bharati's birth anniversary celebrated as Indian language festival
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज सभागार में मंगलवार को हिंदी विभाग एवं विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की जयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई गई। उनकी जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को भारतीय भाषाओं के संरक्षण में ही संरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए सुब्रमण्यम भारती के बताए रास्ते पर चलना होगा। क्योंकि उन्होंने भारतीय भाषा को नई ऊंचाई दी थी। इसके पूर्व भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें आशिया खातून ने प्रथम, आकृति गुप्ता ने द्वितीय, साक्षी गुप्ता ने तृतीय और काव्य पाठ में आशिया खातून ने प्रथम, अदिति सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनूप पटेल ने किया। इस दौरान डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरेंद्र तिवारी, शमशेर मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed