फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Subodh's scream was drowned out by the noise of the DJ.

Kushinagar News: डीजे के शोर में दब गई सुबोध की चीख

Tue, 28 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Subodh's scream was drowned out by the noise of the DJ.
सरैया महंथ पट्टी गांव में युवक की हत्या की जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में संदीप प्रजापति के तिलक में डीजे पर डांस के विवाद के बाद सुबोध गुप्ता की हत्या हो गई। डीजे के शोर में सुबोध की चीख दब गई। तिलक समारोह में पांच बजे भोर तक डीजे बजता रहा। गांव वालों का कहना है कि तेज आवाज के कारण मारपीट या घटना के बारे में उन लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। रात को वशिष्ठ के परिवार के कई बुजुर्गाें ने डीजे बंद कराने के लिए कहा, लेकिन वहां मौजूद युवक किसी की बात नहीं सुन रहे थे। वैसे, 11 बजे रात के बाद डीजे बजाने पर रोक है। इसके लिए पुलिस की ओर से डीजे संचालकों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद नवयुवकों में डीजे और ऑर्केस्ट्रा में डांस का इतना शौक है कि वे किसी नियम कानून की परवाह नहीं कर रहे हैं।
चौराखास थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी गांव में रविवार कों वशिष्ठ प्रजापति के लड़के संदीप प्रजापति का तिलक था। तिलक समारोह सम्पन्न होने के बाद घर और रिश्तेदारी में आए युवक डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सुबोध और संदीप के परिवार के युवकों से विवाद हो गया। डीजे संचालक की सूचना पर पहुंचे लखीचंद ने सुबोध को घर चलने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह पिता की बात नहीं माना। भैंस बीमार होने के कारण कुछ देर बाद लखीचंद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सुबोध पिता की बात मानकर घर चला गया होता तो शायद उसकी जान बच गई होती।
डीजे के शोर में सुबोध की चीख दब गई। इस घटना के बाद से सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पिता का आरोप है कि डीजे के पास पिटाई से मेरे बेटे की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए शव को गांव के बाहर सरेह में ले जाकर फेंका गया है।

लखीचंद ने बताया कि चार भाइयों में सुबोध तीसरे नंबर का है। यह प्राइवेट वाहन चलाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मारपीट के दौरान डीजे के शोर में बेटे की चीख दब गई।

सरैया महंथ पट्टी गांव में युवक की हत्या की जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।स्रोत-सोशल मीडिया

सरैया महंथ पट्टी गांव में युवक की हत्या की जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed