{"_id":"5744a3074f1c1b75626908af","slug":"sub-satition-will-make-in-kotawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटवा में बनेगा 132 केवीए का बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटवा में बनेगा 132 केवीए का बिजली घर
kushinagar
Updated Wed, 25 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अच्छी खबर
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। लो वोल्टेज व ब्रेक डाउन की समस्या से जूझ रहे कोटवा, खड्डा, भीमनगर व जड़ार उपकेंद्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद कोटवा विद्युत उपकेंद्र परिसर में 132 केवीए का बिजलीघर बनने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना कर जमीन की पैमाइश कराई। इस बिजलीघर के अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
कोटवा, खड्डा, भीमनगर व जड़ार उपकेंद्र को वर्तमान में राजापाकड़ के 132 केवीए बिजली घर से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। राजापाकड़ बिजली घर से खड्डा एवं भीमनगर सबस्टेशन की दूरी करीब 70 किमी है। कोटवा की दूरी 55 किमी से अधिक तो जड़ार भी राजापाकड़ से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। लंबी दूरी होने के कारण यहां की आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। इन उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ता है। काफी दिनों से पडरौना के आस-पास 132 केवीए के एक सबस्टेशन की मांग चल रही थी।
बीते लोकसभा चुनाव से पूर्व मामला एक बार चर्चा में भी आया था लेकिन चुनाव के चलते बात आगे नहीं बढ़ी थी। मंगलवार को खड्डा विधायक विजय कुमार दूबे के साथ पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह, गोरखपुर से आए एसडीओ ट्रांसमिशन राकेश कुमार, खड्डा के एसडीओ संतोष कुमार त्रिपाठी, कोटवा के अवर अभियंता लक्ष्मण मिश्र, हल्का लेखपाल सहित कई लोग कोटवा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र के जमीन की पैमाइश करायी गई। कुछ जमीन कम पड़ रही थी। विधायक ने एक ट्रस्ट की जमीन को दिलवाने की बात की।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार ट्रस्ट के संरक्षक पॉवर सब स्टेशन के लिए जमीन दान देने को तैयार हो गए।जमीन की उपलब्धता के साथ ही कोटवां में 132 केवीए के इस पॉवर सब स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना धरातल पर उतरती है इस क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज व ब्रेक डाउन की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस संबंध में खड्डा के एसडीओ संतोष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि उपकेंद्र के जमीन की पैमाइश करायी गई है। करीब 700 वर्गमीटर जमीन कम पड़ रही है। विधायक ने जमीन दिलवाने के लिए एक ट्रस्टी को राजी कर लिया है। जमीन विभाग को हैंडओवर होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ट्रांसमिशन के एसडीओ राकेश कुमार के अनुसार इस परियोजना के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जिला योजना की बैठक में भी उठा था मामला
पडरौना। बीते 21 मई को जिला योजना समिति की बैठक में भी जिले के लिए प्रस्तावित 132 केवीए पॉवर सब स्टेशन के निर्माण का मामला उठा था। प्रभारी मंत्री वसीम अहमद ने विभागीय अधिकारियों ने इस मामले को लेकर जवाब तलब किया था। बैठक में मौजूद विधायक खड्डा विजय कुमार दूबे ने अपने क्षेत्र में इस परियोजना की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध होने की बात कही थी। विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पूर्व में भी इसकी जानकारी देते हुए परियोजना की स्थापना खड्डा क्षेत्र में कराने को कहा था। विधायक के इस प्रयास के बाद ही कोटवा में इस परियोजना की स्थापना के लिए प्रयास शुरू हुआ है।