फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sub-Inspector Accused of Beating Shopkeeper After Asking His Caste

Kushinagar News: दरोगा पर दुकानदार की जाति पूछकर पीटने का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Accused of Beating Shopkeeper After Asking His Caste
दरोगा पर दुकानदार की जाति पूछकर पीटने का आरोप भलुही निवासी विकास यादव।स्रोत-सोशल मीडिया
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बा के दुकानदार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने एक दरोगा पर उनसे जाति पूछकर पीटने का आरोप लगाया है। मामला दो अप्रैल की शाम का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना के भलुही गांव निवासी विकास यादव ने एसपी केशव कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा कि वे पटहेरवा थाना के फाजिलनगर स्थित शिव मंदिर के पास साइकिल की दुकान चलाते हैं। दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस उनकी दुकान के सामने से गुजर रहा था। भीड़ अधिक होने से वे अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर जुलूस देख रहे थे। इसी दौरान चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक दो युवकों को पकड़कर ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी दुकान के पास पहुंचे, उन्होंने उनसे खड़े होने का कारण पूछा। उसने खुद को दुकान का मालिक बताया तो दरोगा ने उसकी जाति पूछी। जैसे ही उन्होंने अपनी जाति बताई, दरोगा भड़क गए और बिना किसी वजह के उन्हें मरने-पीटने लगे। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया और फाजिलनगर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि एक दुकानदार की तरफ से दरोगा पर मारने का आरोप लगाने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed