{"_id":"627d47d513b8e811544e769b","slug":"students-up-to-fifth-class-study-in-the-same-room-kushinagar-news-gkp4366391195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कमरे में पढ़ते हैं पांचवी तक केे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कमरे में पढ़ते हैं पांचवी तक केे विद्यार्थी
विज्ञापन
पटखौली प्राथमिक विद्यालय स्थित आगनबाड़ी केंद्र के एक ही कमरे में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही कमरे में पढ़ते हैं पांचवी तक केे विद्यार्थी
पटखौली में एक वर्ष से निर्माणाधीन है प्राथमिक विद्यालय का भवन
फाजिलनगर(कुशीनगर)। कस्बे के पटखौली स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन एक वर्ष से निर्माणाधीन है। इस वजह से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी भवन के एक कमरे में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
नगर पंचायत का गठन 20 दिसंबर 2019 में हुआ था। इसके अधीन पड़ने वाले पटखौली प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण के लिए टेंडर कराकर निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार को दे दी गई। आधा अधूरा कार्य कराने के बाद दो माह से निर्माण बंद है। इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्र के एक कमरे में प्राथमिक विद्यालय के 62 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां पढ़ाने के लिए एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र तैनात हैं। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका भी हैं, जो उसी कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे पढ़ती हैं। सत्र शुरू होने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुरानी किताबों से पठन पाठन हो रहा है। जूता-मोजा, ड्रेस भी विद्यार्थियों को नहीं है।
प्रधानाध्यापक लक्ष्मी जायसवाल का कहना है विभाग की व्यवस्था के अनुसार शिक्षण कार्य किया जा रहा है। पीने के पानी की समस्या के लिए नगर पंचायत व खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। फाजिलनगर की प्रभारी बीईओ अंकिता जायसवाल का कहना है कि जल्द ही प्रभार मिला है। पता कर विद्यालय भवन शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
...
कोट
धनाभाव के कारण विद्यालय भवन के निर्माण में देरी हो रही है। भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्ण बोरा, प्रशासक, नगर पंचायत