{"_id":"66bd32390b614ae701024404","slug":"students-rewarded-for-excellent-performance-in-annual-examination-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121660-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को विद्यार्थी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को विद्यार्थी पुरस्कृत
Thu, 15 Aug 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के मठिया स्थित आरपीआईसी कान्वेंट स्कूल परिसर में बुधवार को पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। छात्रों को पूरे मनोयोग और मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षा जीवन के सभी उपलब्धियों को दिला सकता है। कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के संस्थापक व संरक्षक महंथ तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमाें से विद्यार्थियों के हौसले बढ़ते हैं। इस लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे। अंत में प्रबंधक नीरज तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इसके बाद परिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समृद्धि, एंजल, मधुप, उत्कर्ष सिंह, आरोही यादव, भविष्य गुप्ता, अनंत सैनी, शौर्य, आलोक कुशवाहा, दीपांशी सिंह, गुलशन यादव आदि को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान विजय शंकर मिश्र, शुभम, संजीव, सोमनाथ, चंद्रेश राहुल, अभिषेक, स्वाती, अनुपमा, रागिनी, अरुण, प्रियंका, सीबी यादव, सरवर, शालिनी, जोखू, अतुल, भानू रेशू, अभिषेक आदि मौजूद रहे।