{"_id":"66fc8b6081fa0937540f0144","slug":"students-getting-highest-marks-in-sanskrit-subject-awarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124050-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
Wed, 02 Oct 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को पुरस्कार वितरण हुआ। संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले कक्षा 10 और कक्षा 11 के तीन छात्रों को प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष की छात्रवृत्ति देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रबंधक पंडित भोला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत सनातन संस्कृति की धरोहर है। संस्कृत भाषा लोगों को संस्कार सिखाती है। इस विषय के जानकार व्यक्ति को सामाज में सम्मान की कमी नहीं होती है। इसके बाद उन्होंने निशू प्रजापति, रीचा गुप्ता और राधा यादव को संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक पाने पर प्रशस्ति पत्र के साथ छात्रवृत्ति के रूप में 2424 रुपये देकर पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य रामू चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान चतुर्वेदी ने किया।
इस दौरान विश्वामित्र त्रिपाठी, विजय प्रकाश उपाध्याय, विपिन बिहारी, सिम्पल उपाध्याय, सुमन द्विवेदी, सुनील तिवारी, शिवेंद्र पांडेय, मथुरा तिवारी, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश, उमेश प्रसाद, त्रिलोकी, अशोक तिवारी, सुरेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।