{"_id":"641f4a76a2d49e1f26048e94","slug":"students-enthralled-by-cultural-programs-kushinagar-news-c-7-1-99124-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने मोहा मन
Sun, 26 Mar 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के रियल पैराडाइज एकैडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।संवाद
रियल पैराडाइज एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के रामकोला रोड स्थित रियल पैराडाइज एकेडमी परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने कहा कि विद्यालय में आने वाले बच्चे अबोध होते हैं, लेकिन यहां शिक्षक अपने ज्ञान से सिंचित कर अबोध बालकों को देश का निर्माता बनाकर भेजता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के गोद में समाज पलता है। इसलिए शिक्षकों को विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ अनुशासन का भाव भी जागृत करना चाहिए।
कार्यक्रम को उदित नारायण पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, मनोज सरस्वत, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला मुख्य यूपी स्काउट गाइड अश्वनी कुमार पांडेय, डॉ. गिरीश कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद अतिथियों ने आराध्या शाही, सृष्टि राव, फरहान अंसारी, देव कुमार राय, अंकिता कुशवाहा, आरोही शर्मा, अरुणिमा श्रीवास्तव, अनुष्का केसरी, उज्जवल तिवारी, कार्तिक जायसवाल, प्रखर पांडेय, खुशबू मद्धेशिया, कृतिका कुमारी आदि को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय व प्रबंधक डॉ. निरेन पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी जायसवाल व संचालन अनूप मिश्र ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान इंद्रजीत मणि, सतीश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, मुकुल शुक्ला, डॉ. मनीषा सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, राकेश राय, इंद्रजीत मणि, सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।