फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students entangled in chemical reaction

Kushinagar News: केमिकल रिएक्शन में उलझे परीक्षार्थी

Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students entangled in chemical reaction
पडरौना/पकवा इनार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें केमिकल रिएक्शन में छात्र उलझे रहे। वैपर प्रेशर, प्रोपेनल, प्रोपेनल वन में अंतर जैसे सवालों ने उन्हें खूब परेशान किया। कसया नगर के हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चार विद्यालयों के 355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दोपहर बाद 1:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन


हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल, क्रिस्तुराजा स्कूल, माउंट कार्मेल व सेंट जोसेफ स्कूल के परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र बनाया है। बृहस्पतिवार को सुबह केंद्र पर केमिस्ट्री विषय की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। दोपहर बाद 1:30 बजे परीक्षा देकर बाहर निकल परीक्षार्थियों के चेहरे पर केमिकल रिएक्शन की उलझन साफ नजर आई। करीब सभी परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र में प्रश्नों को सहज व सरल होना बताया, लेकिन कुछ प्रश्नों को हल करने में उलझे रहने की भी बात कही।
विज्ञापन





प्रश्न पत्र 70 अंकों का था। सभी प्रश्न ठीक थे। लेकिन एक प्रश्न में सॉल्यूशन वैपर प्रेशर निकालना था, उसे हल करने में परेशानी हुई।

- सौरभ राव, परीक्षार्थी।

000000
प्रश्न पत्र एनसीईआरटी आधारित था। सभी प्रश्न समझ में आ रहे थे। उनमें से प्रोपेनल, प्रोपेनल वन के साथ प्रोपेनल-2 हाईड्राॅक्सी प्रोपेनिक एसिड में अंतर समझ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रभात रंजन कुशवाहा, परीक्षार्थी।

000000

रासायनिक समीकरण से संबंधित प्रश्न को कठिन बताई। वह उसे हल करने में उलझने की बात कही। अन्य को सरल बताया।

- रंजना कुशवाहा, परीक्षार्थी।

000000

पूरे प्रश्न पत्र को सरल और सहज था। किसी प्रश्न को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। शत-प्रतिशत अंक मिलेगा।
- आराधना सिंह, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed