फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student missing from school hostel, school administration accused of negligence

Kushinagar News: स्कूल के हॉस्टल से छात्र लापता, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Thu, 07 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student missing from school hostel, school administration accused of negligence
फाजिलनगर। क्षेत्र के गड़हिया गांव का रहने वाला कक्षा आठ का एक छात्र गोरखपुर के कुसम्ही स्थित स्कूल से मंगलवार को गायब हो गया। घरवालों के फोन करने पर हॉस्टल से इसकी जानकारी दी गई। स्कूल प्रशासन दीवार फांदकर छात्र के भागने का दावा कर रहा है, जबकि छात्र का पिता स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के गड़हिया गांव निवासी भाजपा नेता अशोक जायसवाल ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा आदित्य जायसवाल गोरखपुर के कुसम्ही बाजार के माउंट लिट्राजी स्कूल में पढ़ता है। कक्षा आठ का छात्र आदित्य स्कूल के हाॅस्टल में रहता है। 5 सितंबर को आदित्य से बात करने के लिए मां ने हॉस्टल के नंबर पर फोन किया तो बताया गया कि शिक्षक दिवस का कार्यक्रम चल रहा है। शाम को बात होगी। शाम को मां ने फोन किया तो वार्डेन ने बताया कि आपका बेटा हॉस्टल में नहीं है। अशोक जायसवाल अपने करीबियों के साथ गोरखपुर स्कूल पर पहुंचे। वहां बताया गया कि आपका बेटा हाॅस्टल की दीवार फांदकर भाग गया है, लेकिन अभी तक आदित्य का पता नहीं चला। अशोक ने जगदीशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और बेटे को गायब कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed