{"_id":"6331f577a2db6c097865a3ce","slug":"student-leaders-fast-ends-on-third-day-kushinagar-news-gkp451898438","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन छात्र नेताओं का अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन छात्र नेताओं का अनशन खत्म
विज्ञापन
फाजिलनगर पीजी कॉलेज में आश्वासन देकर छात्रनेताओं का आमरण अनशन समाप्त करातीं कसया उपजिलाधिकारी ?
- फोटो : KUSHINAGAR
तीसरे दिन छात्र नेताओं का अनशन खत्म
एबीएम पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की कर रहे थे मांग
फाजिलनगर (कुशीनगर)। एबीएम पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव कराने समेत नौ सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहा छात्र नेताओं का अनशन तीसरे दिन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्राचार्य ने छात्र नेेताओं को जूस पिलाया।
नौ सितंबर से महाविद्यालय के छात्र नेता धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच महाविद्यालय प्रशासन ने कई बार छात्र नेताओं से वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इससे नाराज छात्र नेता 24 सितंबर से अनशन पर बैठ गए। अनशन के दूसरे दिन रविवार को चार छात्र नेताओं की हालत बिगड़ गई थी। इसकी सूचना पर पहुंचे कसया तहसीलदार ने उन्हें किसी तरह अस्पताल भिजवाया था।
सोमवार को एसडीएम कल्पना जायसवाल महाविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने छात्र नेताओं की आठ मांगों को मान लिया, लेकिन छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालय की अनुमति मिलने के बाद कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में प्राचार्य की तरफ से कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम के आश्वासन पर छात्र नेताओं ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान बलराम जायसवाल, शत्रुघ्न यादव, नसीम अंसारी, सलमान हुसैन, शौर्य प्रताप सिंह, दीपक ठाकुर, शैलेंद्र यादव, संजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
...
बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं ने दिया धरना
पडरौना। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में सोमवार को छात्र नेताओं ने सांकेतिक रूप से घरना दिया। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव कराने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर अपनी बात रखी। प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि पूर्व में छात्र नेताओं से हुई वार्ता के अनुसार उन्होंने प्रमुख सचिव शिक्षा व निदेशक को पत्र लिखा है। यदि विश्वविद्यालय अपने यहां चुनाव कराता है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। इस दौरान कृष्णा पांडेय, सूरज चौरसिया, स्नेहिल मिश्र, आलोक आदि मौजूद रहे। संवाद