{"_id":"5801194a4f1c1b762b28f862","slug":"student-leaders-bought-27-nominataion-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेताओं ने 27 पर्चे खरीदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेताओं ने 27 पर्चे खरीदे
kushinagar
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। किसान पीजी कॉलेज सेवरही में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 27 छात्रनेताओं ने नामांकन पत्र खरीदा। शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने का कार्य होगा। सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के नौ, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के छह, पुस्तकालय मंत्री पद के तीन और कला संकाय पद के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पर्चों की बिक्री भी होगी। चुनाव अधिकारी विशम्भरनाथ मिश्र ने बताया कि 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आपत्तियों के निस्तारण और वैध नामांकन पत्रों के सूची का प्रकाशन भी उसी दिन शाम चार बजे तक कर दिया जाएगा। 18 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को 10 बजे से दो बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन