{"_id":"6421eed787c31f78b9093214","slug":"student-council-on-the-road-for-students-kushinagar-news-c-7-1-101514-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्यार्थियों के लिए सड़क पर उतरी विद्यार्थी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्यार्थियों के लिए सड़क पर उतरी विद्यार्थी परिषद
Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर छात्रवृत्ति समस्या को लेकर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के लोग।
छात्रवृत्ति वितरण में विलंब से हैं नाराज,, जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छात्रवृत्ति मिलने में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोमवार को जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। हाथों में भगवा ध्वज लेकर प्रदर्शन करते हुए विकास भवन पहुंचे। वहां जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिले और छात्रवृत्ति मिलने में आ रही समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।
परिषद के नगर मंत्री अमित सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों के पारितोषिक के रूप में सरकार छात्रवृत्ति देती है, लेकिन छात्रवृत्ति प्राप्त होने में बहुत समय लग रहा है। इसी समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमन, तहसील विस्तारक प्रशांत त्रिपाठी, प्रांत सहसंयोजक किशन कुशवाहा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धवन जायसवाल, राम प्रताप कुशवाहा, अभिषेक