फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Struggle breaks out between tourists and water park staff

Kushinagar News: वाटर पार्क में पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट

Mon, 01 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Struggle breaks out between tourists and water park staff
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली स्थित वाटर पार्क में रविवार शाम पर्यटकों और पार्क कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में कुछ लोग चोटिल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय नहाने और मनोरंजन के लिए आए पर्यटकों से किसी बात को लेकर वाटर पार्क कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद अन्य लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


वाटर पार्क प्रबंधन का आरोप है कि कुछ युवक शराब के नशे में परिसर में पहुंचे थे और उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। प्रबंधन का कहना है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर आने वाले लोगों की जांच की जाती है तथा सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाता है। हालांकि, घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रवेश के समय सघन जांच और सुरक्षा व्यवस्था लागू है तो नशे की हालत में किसी के परिसर के अंदर पहुंचने की बात अपने आप में गंभीर बात है। लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि वाटर पार्क में समय-समय पर अव्यवस्था और विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके बावजूद स्थायी समाधान और प्रभावी निगरानी व्यवस्था नजर नहीं आती।


हाटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सुकरौली चौकी पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed