फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strong security arrangements on Holi, action will be taken against those creating ruckus

Kushinagar News: होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Strong security arrangements on Holi, action will be taken against those creating ruckus
पडरौना। आदर्श आचार संहिता और रमजान होने के कारण होली त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क है। नगर से लेकर गांव तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। होली में हुड़दंग मचाने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। सोशल मीडिया के अलावा होलिका दहन पर प्रशासन नजर रखेगा। इसके लिए जिले को 13 जोन में बांटा गया है। होली त्योहार को लेकर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र कसया और तमकुहीराज के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी वरून सिंह को नामित किया गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र हाटा और पडरौना के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार को और कप्तानगंज व खड्डा तहसील क्षेत्र के डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर को पर्यवेक्षक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिले के 19 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। तैनात मजिस्ट्रेटों के अलावा पांच जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। होली पर हुड़दंग मचाने वाले या किसी तरह की कोई शिकायत कंट्रोल रूम के 05564-240590 पर लोग दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार के मोबाइल नंबर 7518024041 और डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी के मोबाइल नंबर 7834948507 पर भी फोन कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed