फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   strike worker, not working in the collectorate

हड़ताल पर रहे कर्मी, कलेक्ट्रेट में नहीं हुआ काम

Fri, 22 Dec 2017 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 22 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
strike worker, not working in the collectorate
आक्रोश जताते कर्मचारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। अपनी तेरह मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी बृहस्पतिवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। इन कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण कलेक्ट्रेट में कार्य नहीं हुआ और वहां पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


ये कर्मचारी कलेक्ट्रेट का नाम जनपद सचिवालय घोषित करने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति करने, लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने सहित 13 मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कर्मचारियों की मांग थी कि कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान जनपद सचिवालय घोषित किया जाए, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति की जाए, लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। इसके अलावा नवसृजित जनपदों एवं तहसीलों में कलेक्ट्रेट लिपिक वर्ग नियमावली के तहत पदों का सृजन करने, संघ के कार्यालय के लिए दारुलसफा में कक्ष का आवंटन करने, समान कार्य के समान वेतन के सिद्घांत के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को सचिवालय के बराबर वेतन भत्ता देने समेत 13 सूत्री मांगें शामिल हैं। 
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन 13 मांगों को लेकर शुक्रवार को संगठन लखनऊ में भी धरना प्रदर्शन करेगा। कर्मचारी हित सर्वोपरि है, इसके लिए संगठन अपनी मांगों को इतर समझौता नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के दूर-दूर से आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में लोग इधर-उधर कर्मचारियों को तलाशते रहे। कुछ लोग अपने कार्य को लेकर कर्मचारियों से मिन्नतें भी करते रहे।


इस दौरान अशोक कुमौर पाठक, प्रभुनंद उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाठक, राजकुमार गुप्ता, विनोद पासवान, राकेश कुमार गौतम, रवि कुमार श्रीवास्तव, गोपालनाथ तिवारी, आशीष दुबे, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, जीत बहादुर, इश्तेयाक, संतोष, अमानत, राजीव कुमार जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed