{"_id":"60fefd788ebc3e583f063c04","slug":"strike-of-amulance-drivers-kushinagar-news-gkp403329459","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, नारेबाजी कर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, नारेबाजी कर जताया विरोध
- एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मचारियों के समायोजन की कर रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जिले भर के एंबुलेंस चालक हड़ताल पर रहे। 60 की संख्या में पहुंचे यह लोग एंबुलेंस कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्धा पार्क में खड़ी कर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सभी छह सूत्री मांगों को पूरा करने की शासन-प्रशासन से मांग की।
अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर इस संगठन से जुड़े सभी एंबुलेंस चालक जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। बुद्धा पार्क में एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। इनकी अगुवाई जिलाध्यक्ष रणवीर यादव कर रहे थे। इन लोगों की मांग थी कि एएलएस एंबुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों को न बदलने, कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं को ठेकेदारी व्यवस्था से मुक्ति दिलाई जाए, कोरोना काल में शहीद हुए संगठन के लोगों के आश्रितों को जल्द बीमा की राशि 50 लाख रुपये सरकार की तरफ से दी जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी प्रकार की कटौती न की जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को जब तक नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है, तब तक न्यूनतम वेतनमान तथा चार घंटे का ओवरटाइम दिया जाए। प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी दिया जाए। कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न लिया जाए। क्योंकि सभी कर्मचारी पूर्व से ही सेवा दे रहे हैं और प्रशिक्षित हैं। इस हड़ताल में मीडिया प्रभारी सुरेंद्र यादव, बृजेश कुमार मौर्या, रवींद्र तिवारी, कमला, संतोष सहित अन्य लोग शामिल थे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इनकी हड़ताल सोमवार को देर शाम तक जारी थी।