फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strict Action on Road Accidents; Departments Directed to Coordinate

Kushinagar News: सड़क हादसों पर सख्ती, विभागों को समन्वय के निर्देश

Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Strict Action on Road Accidents; Departments Directed to Coordinate
पडरौना। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर बीते माह की कार्यवाही की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा ने की। विभिन्न विभागों की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस दौरान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल (सिसई) रेगुलेटर के पास रामनवमी के अवसर पर ट्रॉली पलटने की घटना का जिक्र हुआ, जिसमें करीब 20 लोग घायल हुए थे और तीन की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है, जिन पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। वहीं एआरटीओ ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में प्रत्येक माह विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कराई जाए और एकीकृत विद्यालयी वाहन अनुश्रवण पोर्टल (आईएसवीएमपी) पर वाहनों का विवरण अपलोड किया जाए। चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जनपद में एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है, जिससे दुर्घटना के समय त्वरित उपचार मिल सके। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed