{"_id":"675002fe9d93f377ac0c0cbb","slug":"strategy-made-to-make-pulse-polio-campaign-successful-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127577-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति
Wed, 04 Dec 2024 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लॉक सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक हुई। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बीडीओ रामानंद वर्मा ने कहा कि आठ दिसंबर को पोलियो बूथ पर स्वास्थ्य कर्मी पांच वर्ष तक उम्र के बच्चों को ड्रॉप पिलाएंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर अभियान चलाकर वंचित बच्चों को ड्राॅप पिलाई जाएगी। कोई भी बच्चा वंचित न रहे। इसके लिए सभी को एकजुटता दिखाते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार मद्धेशिया, एडीओ पंचायत राजकुमार, सीडीपीओ विभा शाही आदि मौजूद रहे।