Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stork is liking the atmosphere of the district, the clan is increasing

Kushinagar News: सारस को रास आ रही जिले की आवोहवा, बढ़ता जा रहा कुनबा

Wed, 26 Jun 2024 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Stork is liking the atmosphere of the district, the clan is increasing
कीड़े चुंगते राजकीय पक्षी सारस।संवाद
- 2023 की तुलना में छह सारस बढ़े, 44 से बढ़कर कुनबा पहुंचा 50
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार (कुशीनगर)। कुशीनगर जिले की आबोहवा राजकीय पक्षी सारस को भा रही है। तभी तो इनका कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले साल जिले में 44 सारस थे, जिसमें 41 व्यस्क और तीन बच्चे थे, लेकिन इस साल यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इन दिनों सारस खेतों, नमी वाले क्षेत्रों में समूह बना कर चुग रहे हैं। वन विभाग ने इसके संरक्षण के लिए पहल तेज कर दी है।

राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण के लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है। हर साल सारस पक्षियों की गणना होती है। जिले में पिछले साल 44 सारस थे। इस साल इनकी संख्या 50 हो गई है। वन विभाग ने वन कर्मियों व ग्रामीणों के जरिये सारसों की गणना की। अब इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन शासन को भेजी जाएगी। साथ ही वन विभाग के सभी कर्मचारी सारसों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। सारस गणना की रिपोर्ट वन विभाग शासन को सौंपेगा।
विज्ञापन



0000000

जिले में यहां पाए जा रहे सारस
जिले की सिंगहा ताल, खैरी ताल के अलावा मथौली, मंगलपुर, सिधारी ताल, खोट्ठा, सहजौली, टीकर, महुई, बेलवा बुजुर्ग, देव पोखर, कुसुम्हा, लवकुश पूरब पट्टी, रामबर बुजुर्ग व रोहुआ ताल क्षेत्र में सारस पाए जा रहे हैं। यहां सभी सारस इंडियन क्रेन प्रजाति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




00000000

माने जाते हैं किसान मित्र

सारस पक्षी को किसान मित्र माना जाता है। यह पक्षी जलीय पौधों, कीट व कृषि को हानि पहुंचाने वाले छोटे जीवों को कम करने में मदद करता है। सारस किसानों व फसलों के लिए हितकर होते हैं।



0000000

पिछले दो सालों का ब्योरा
- वर्ष 2022 में जिलेभर में 17 सारस थे। 2023 में 44 सारस थे। वर्ष 2024 में जिले में अब तक 50 सारस पहुंचे हैं।

00000000
सारसों की गणना पूरी करा ली है। सारसों के संरक्षण के लिए पहल की जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं। जिले में अब सारसों की संख्या 50 है। जिला सारस पक्षी के लिए मुफीद साबित हो रहा है। यह पक्षी जहां रहते हैं। वह अपनत्व व मेलजोल को प्रदर्शित करते हैं। इनके आहार कीड़े होते हैं। यह फसल के लिए फायदेमंद होते हैं। सारस कुनबा जहां रहता है, वहां इको तंत्र मजबूत होता है। पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है। यह उत्साह जनक है।

- वरुण सिंह, डीएफओ, कुशीनगर।


00000000

वन रेंज का नाम सारस की संख्या

कसया 6

हाटा 17

पडरौना 03

तमकुही 04

खड्डा 20

----------------------------------------------

कुल योग। 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed