फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stopped salary of three ado panchayat

सामुदायिक शौचालय निर्माण में देरी पर तीन एडीओ पंचायत का वेतन रोका

Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
stopped salary of three ado panchayat
सामुदायिक शौचालय निर्माण में देरी पर तीन एडीओ पंचायत का वेतन रोका
विज्ञापन

पडरौना। ग्राम पंचायतों सामुदायिक शौचालय के निर्माण में देरी पर एडीओ पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। डीपीआरओ ने शनिवार को सबसे खराब प्रदर्शन वाले ब्लाक पडरौना, तमकुही व खड्डा के एडीओ पंचायतों का वेतन रोक दिया। जबकि अच्छा कार्य करने वाले कसया, रामकोला व फाजिलनगर के एडीओ पंचायत को शाबाशी दी। शेष को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है।
जिले के सभी 1049 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। शासन ने नींव की खुदाई से लेकर रंगाई पुताई तक का डेट तय कर रखा है। जुलाई के प्रथम पखवारा में हर जगह निर्माण कार्य शुरू होना था लेकिन अभी तक केवल 400 ग्राम पंचायतों में ही कार्य प्रारंभ हो पाया है। एक दिन पहले ही जिले के दौरे पर आए पंचायतीराज विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद शनिवार डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने ब्लाकवार सामुदायिक शौचालय निर्माण की समीक्षा की। डीपीआरओ ने बताया कि पडरौना, तमकुही व खड्डा ब्लाक में कार्य की प्रगति काफी पीछे है जबकि पडरौना सदर ब्लाक होने के चलते तथा खड्डा व तमकुही में पिछड़ा क्षेत्र होने के चलते कार्य तेजी से कराया जाना चाहिए था। इसलिए इन तीनों ब्लाक के एडीओ पंचायत का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। अच्छा कार्य करने वाले कसया, फाजिलनगर व रामकोला के एडीओ पंचायत को शाबासी दी गई है। दो दिन के अंदर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शाहपुर व खिरकिया मुसहर बस्ती में देखा सफाई का हाल
फोटो है
पडरौना। सीडीओ आनंद कुमार ने शनिवार को विशुनपुरा ब्लाक के जंगल शाहपुर और पडरौना ब्लाक के जंगल खिरकिया मुसहर बस्ती का औचक निरीक्षण किया। शाहपुर में सफाई आदि की व्यवस्था ठीक पाई गई लेकिन जंगल खिरकिया में सफाई नहीं कराई गई थी। जलनिकासी के लिए नाली बनाने की जरूरत है। गांव के कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि फागिंग नहीं हुई है। सीडीओ ने मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत को गांव में जागरूकता अभियान चलाकर सफाई आदि की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed